ताबड़तोड़ कमाई कर रही है ‘हिन्द का नापाक को जवाब'..जानें कितना हुआ कलेक्शन
जानिए बाबा राम रहीम की फिल्म हिंद का नापाक को जवाब का वीकेंड में कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ है।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'हिन्द का नापाक को जवाब' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़, दूसरे दिन यानी शनिवार को 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

कुल मिलाकर फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 30.35 करोड़ रुपए रहा है। इतना ही नहीं, अब भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी संख्या देखी जा रही है और आगे भी ये फिल्म अच्छी कमाई करने में पूरी तरह से सफल होगी। इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस फिल्म का प्लॉट, कहानी, एक्शन और एक्टिंग सभी कुछ लोगों को इंम्प्रेस करने में कामयाब हुई है। यही कारण है कि ये फिल्म 2500 स्क्रीन पर रिलीज़ की गई और लोगों को अपने साथ बांधे रख पा रही है।
BOX OFFICE: 'जॉली एलएलबी 2' वीकेंड कलेक्शन.. अक्षय कुमार धमाका!
आपको बताते चलें कि इस फिल्म में बाबा गुरमीत राम रहीम ने न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग की है बल्कि वो फिल्म में कमाल का एक्शन भी करते नज़र आए हैं। हनीप्रीत इंसान का भी फिल्म में अहम रोल है।


Click it and Unblock the Notifications