हिंदी में साउथ की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में- 500 करोड़ी बाहुबली 2 टॉप पर, अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा' की हिंदी डबिंग ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ऊपर का बिजनेस कर लिया है। सिनेमाघरों में अपने सातवें हफ्ते भी कमाई करने के साथ फिल्म सफलता के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। बीते कुछ सालों में साउथ की फिल्मों ने हिंदी मार्केट में जैसा प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों का क्रेज अब किसी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है।

अब पैन इंडिया फिल्में बनती हैं। यह ट्रेंड भले बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ शुरु किया। लेकिन हालिया रिलीज कई फिल्मों ने इस ट्रेंड को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया है। इन फिल्मों की कमाई के साथ तो चर्चा यहां तक शुरु हो गई कि, कहीं हिंदी फिल्मों को अब इनसे खतरा तो नहीं!

highest-grossing-south-films-dubbed-in-hindi

खैर, बॉलीवुड को कितना तैयार रहना चाहिए, इसका अंदाजा तो कुछ सालों के बाद ही लगेगा। लेकिन फिलहाल दर्शकों के लिए यह काफी शानदार समय चल रहा है। जहां पहले साउथ के फिल्मों की हिंदी डबिंग सिर्फ सिर्फ टेलीविजन तक ही सीमित थीं, अब फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देख पा रहे हैं।

आने वाले समय में भी राधे श्याम, केजीएफ चैप्टर 2, सलार, आरआरआर, वालिमई, बीस्ट.. जैसी फिल्में हिंदी में भी रिलीज होने को तैयार हैं। बहरहाल, उससे पहले यहां देंखे हिंदी में साउथ की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

बाहुबली 2

बाहुबली 2

साल 2017 में आई एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने हिंदी में 511.30 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

2.0

2.0

एस शंकर के निर्देशन में बनी ये तमिल फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य किरदारों में थे मेगास्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार। फिल्म की हिंदी डबिंग ने 188 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 750 करोड़ की कमाई की थी।

साहो

साहो

साल 2019 में आई प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने हिंदी में 148 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि ये फिल्म हिंदी में डब नहीं थी। बल्कि इसे एक साथ तेलुगु, तमिल और हिंदी में बनाया गया था।

बाहुबली

बाहुबली

साल 2015 में फिल्म बाहुबली ने हिंदी में 120 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया था। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस फिल्म को हिंदी में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रस्तुत किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पुष्पा

पुष्पा

17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म अब तक सिनेमाघरों में दौड़ रही है। फिल्म की हिंदी डबिंग ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अभी भी कमाई जारी है।

केजीएफ

केजीएफ

साल 2018 में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ की हिंदी डबिंग ने बॉक्स ऑफिस पर 44.09 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म का दूसका भाग भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है।

कबाली

कबाली

साल 2016 में आई मेगास्टार रजनीकांत की इस फिल्म ने हिंदी में 33 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X