Highest Grossing Bollywood Films of 2022: ब्रह्मास्त्र से दृश्यम 2 तक, 2022 में इन फिल्मों ने की धुआंधार कमाई

Highest Grossing Bollywood Films of 2022: साल खत्म होने में अब चंद दिन रह गए हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और विकी कौशल स्टारर 'गोविंदा नाम मेरा' जैसी कुछ फिल्में अभी भी आने वाली हैं। लेकिन इस साल के 11 महीनों को देखा जाए तो 2022 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। जहां कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है, तो कुछ बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं।
इस साल लंबे लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों को फुल ऑक्यूपेंसी के साथ फिर से खोला गया। लिहाजा, कुछ निर्माताओं ने हिम्मत कर अपनी फिल्में रिलीज कीं। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'बधाई दो' इस साल थियेटर्स में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनी।
इसके बाद धड़ाधड़ फिल्मों के रिलीज डेट्स की लाइन लग गई। पिछले दो सालों से अटकी पड़ी सभी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने लगीं। कुछ फिल्मों को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया, कुछ सरप्राइज हिट्स रहीं। कमाई के लिहाज से विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म है।
यहां देंखे साल 2022 में फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-

द कश्मीर फाइल्स- 252.50 करोड़
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से लंबे समय तक सुर्खियों में रही। फिल्म से जुड़े कई विवाद भी हुए। लेकिन अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने भारत में 252.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ब्रह्मास्त्र- 244 करोड़
इस फिल्म ने हिंदी में 244 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कमाई 270 करोड़ तक का रहा है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में थे।

दृश्यम 2- 194.45 करोड़ (कमाई जारी है)
अजय देवगन, तबू, अक्षय खन्ना और श्रिया सरन स्टारर ये फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म अपने 21वें दिन भी थियेटर्स में मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म ने अब तक 194.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.. और जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है।

भूल भुलैया 2- 185.57 करोड़
वहीं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ये हॉरर- कॉमेडी फिल्म सुपरहिट रही है। सभी की उम्मीदों को पार करते हुए.. अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 185.57 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। यह कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

गंगूबाई काठियावाड़ी- 128.89 करोड़
वहीं, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से चर्चा में रही। आलिया भट्ट के परफॉमेंस को भी काफी सराहा गया। इस फिल्म ने 128.89 करोड़ का कलेक्शन तो कर लिया.. लेकिन ज्यादा बजट होने की वजह से फिल्म सुपरहिट के दर्जे में नहीं आ पाई।

जुग जुग जीयो- 85.25 करोड़
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। राज मेहता के निर्देशन में धर्मा प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म ने 85.25 करोड़ का कलकेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











