HAFTA: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन का चौका और सोनू टीटू का छक्का, अक्षय कुमार OUT!
बागी 2 की धमाकेदार ओपनिंग से बॉलीवुड की आंखे फटी की फटी रह गईं। फिल्म ने उम्मीद से परे, 25 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की। लेकिन इसके बावजूद, अजय देवगन की रेड तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही।
वहीं सोनू के टीटू की स्वीटी भी बॉक्स ऑफिस पर छठवें हफ्ते में टिकी रही। रेड को देख कर साफ है कि अभी फिल्म चौथे हफ्ते भी कमाई करेगी। वहीं पैडमैन की बत्ती गुल हो चुकी है।

रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी भी सिंगल रन लेकर क्रीज़ पर टिकी हुई है। दिलचस्प ये है कि आज बॉलीवुड में दो मसाला फिल्मों ने - सोनू के टीटू की स्वीटी और बागी 2, और 2 कॉमर्शियल फिल्मों ने - रेड और हिचकी ने कमाई की।
अक्षय कुमार की रेड जहां 91 करोड़ तक पहुंच चुकी है और माना जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ क्लब का आंकड़ा छू लेगी।
वहीं हिचकी धीरे धीरे 26 करोड़ पहुंच चुकी है और माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम 30 करोड़ तक जा सकते हैं। बात करें सोनू टीटू स्वीटी की तो फिल्म 106 करोड़ कमा चुकी है लेकिन फिल्म अभी कमाएगी क्योंकि बच्चों के इम्तिहान खत्म हो चुके हैं।
और इसका सीधा असर पड़ेगा बागी 2 की कमाई पर जो अब और कमाएगी। वैसे जानिए एक्शन फिल्मों की टॉप 10 ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications












