100 Crore Club: रानी मुखर्जी की हिचकी का चीन बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बाहुबली और सुलतान को पछाड़ा
रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी, चीन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के 10 दिन बाद भी तहलका कर रही है। अभी तक फिल्म ने 83 करोड़ की कमाई की है और इस हफ्ते फिल्म चीन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इतना ही नहीं, इसके साथ रानी मुखर्जी बाहुबली और सुलतान जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।
गौरतलब है कि रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी, एक भावुक फिल्म थी और इसलिए चीन के दर्शकों को प्यारी सी कहानी बेहद पसंद आई। फिल्म में रानी मुखर्जी एक ऐसी महिला बनी हैं, जो टूरेट्स नाम के एक रोग से ग्रसित है। इस रोग में उन्हें कभी कभी हिचकी आने लगती है। लेकिन फिर भी रानी मुखर्जी को टीचर ही बनना है।

उन्हें एक स्कूल में नौकरी मिल जाती है लेकिन उन बच्चों को पढ़ाने का मौका मिलता है जो सरकार के अभियान के तहत कोटा सिस्टम से वहां पढ़ रहे हैं लेकिन बस्ती से होने के कारण वो अमीर स्कूल के बच्चों के तौर तरीकों से वाकिफ नहीं रहते हैं। पूरा स्कूल इन बच्चों का बहिष्कार करता है लेकिन रानी उनकी टीचर बनकर उनका साथ देती हैंं।
[चीन में इन कारणों से फ्लॉप हुई सुलतान]
हिचकी ने भारत में भले ही लगभग 38 करोड़ की कमाई की हो लेकिन बाकी देशों में फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। देखना है कि चीन में फिल्म कितनी कमाई करती है। जानिए हिंदी फिल्मों का चीन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है हाल -


Click it and Unblock the Notifications











