हिचकी बॉक्स ऑफिस: DAY 2 पर रानी मुखर्जी ने मारी छलांग, 8 करोड़ की हिचकी
रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी ने 3.30 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छलांग मारी है। शनिवार को फिल्म ने लगभग पांच करोड़ की कमाई करते हुए फिल्म का कुल कलेक्शन 8.5 करोड़ पर पहुंचा दिया है।
ये फिल्म आपको शुरू के कुछ ही मिनट में क्लीन बोल्ड करेगी। रानी अपनी बीमारी से आपका परिचय कराती हैं और इस बीमारी से उनका बचपन कितना खराब बीता ये भी दिखाती हैं। बस आप उनसे तुरंत कनेक्ट कर जाएंगे।

दर्शकों ने एकटक रानी का दुख महसूस भी किया और उन्हें पूरा समझा भी। रानी की सादगी और उनकी सच्चाई उनके किरदार में पहले सीन से दिखी और इसलिए दर्शक भी उनसे तुरंत ही जुड़ गए।
स्क्रीन पर रानी मुखर्जी के 14 नए बच्चों से भी आप काफी कनेक्ट कर जाएंगे। किस तरह बच्चे टीचर पर ही सट्टा लगाने लग जाते हैं कि ये वाली कितने दिन चलेगी। ये सब देखकर दर्शकों में काफी रिएक्शन देखने को मिले। ज़्यादातर नए चेहरे हैं और इसलिए फिल्म भी फ्रेश लग रही है।
फिल्म के एक सीन में रानी मुखर्जी अपनी कमज़ोरी से नज़रें मिलाती हैं और वो दो मिनट आपसे ऐसा जुड़ेंगे कि रानी के साथ आप भी रो देंगे। फिल्म में ऐसे कई पल हैं जिनमें दर्शक थोड़ा भावुक होंगे। वरना फिल्म एवरेज है।
रानी अपने बच्चों के लिए डांट भी सुनती हैं। बदले में ये बच्चे उन्हें स्कूल से निकलवाने की पूरी कोशिश करते हैं। क्लास में शैतानियां, बम फोड़ना तरह तरह के कांड करना, सब हिचकी का हिस्सा है।
वो बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्हें घूस तक देती है। अंडों के बदले बच्चे पढ़ाई करने को मान जाते हैं। ये सारी छोटी छोटी चीज़ें आपको फिल्म के दौरान रानी के किरदार से जोड़ती चली जाएंगी।
जानिए फिल्म की कौन सी बातें दर्शकों को पसंद आईं और क्या नहीं हज़म हुआ।


Click it and Unblock the Notifications

