Hi Nanna Box Office Collection: स्क्रीन पर चला मृणाल और नानी का जादू, पहले ही दिन हुई शानदार कमाई

Hi Nanna, Box Office ,Nani , Mrunal Thakur

Hi Nanna Box Office Collection: वर्तमान समय में एक के बाद एक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। रिलीज के साथ फिल्में शानदार ओपनिंग करके रिकॉर्ड बना रही हैं और दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही हैं। इसी बीच 7 दिसंबर को साउथ एक्टर नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय नन्ना' थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में रिलीज के साथ ही खास जगह बना ली है।

'हाय नन्ना' फिल्म ने की शानदार ओपनिंग-

साउथ एक्टर नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय नन्ना' पिछले काफी समय से चर्चा में थी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह था। फैंस का इंतजार खत्म हो गया और अब फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं।

रिलीज के साथ ही फिल्म ने अपना जादू दर्शकों पर चलाया और सबके दिलों में उतार गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'हाय नन्ना' ने पहले दिन 6.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म के लिए यह एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है।

कई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 60 से 65 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है और अगर फिल्म की परफॉर्मेंस ऐसी ही रही तो यह बड़ी आसानी से अपना बजट निकाल लेगी। जाहिर है कि इस वक्त सिनेमाघरों में बड़े बड़े वजट की फिल्में रिलीज हुई है।

फिल्म 'हाय नन्ना' में स्क्रीन पर पहली बार मृणाल ठाकुर और साउथ एक्टर नानी का रोमांस देखने को मिला, जो कि लोगों को काफी पसंद आया। इसके साथ ही छोटे बजट की फिल्म की कहानी भी लोगों के दिलों को छुने में कामयाब रही।

शौरयुव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हाय नन्ना'-

साउथ एक्टर नानी और मृणाल ठाकुर स्टारर 'हाय नन्ना' को शौरयुव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टर नानी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X