आजकल हमारे बॉलिवुड में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डिसाइड करता है कि फिल्म हिट है या फ्लॉप। पहली ही फिल्म से ये डिसाइड हो जाता है कि एक्टर आगे चलेगा या नहीं। लेकिन हमारे टाइगर सलमान खान का कहना है कि 'हीरो' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पैसे कमाने के लिए नहीं बनाया गया है।
सलमान खान ने हाल ही में हीरो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चलने या ना चलने की बात पूछने पर कहा हमने हीरो फिल्म पैसे कमाने के लिए नहीं बनाई है। हमने हीरो बनाई है ताकि इन दोनों स्टारकिड्स को एक पहचान मिल सके। इन्हें स्टारडम मिल सके। ये दोनों ही बच्चे काफी टैलेंटेड हैं और इन्हें इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए एक सही रास्ता चाहिए था।
तो हमने उन्हें सही रास्ता दिखाया है। हम चाहते हैं कि दोनों लंबे समय तक इंडस्ट्री में बने रहें।
हीरो पैसों के लिए नहीं बनाई
सलमान खान ने कहा हीरो इसलिए नहीं बनाई की ये बॉक्स ऑफिस पर करोड़ो कमाए।
हीरो देगा आथिया और सूरज को एक सही रास्ता
हीरो फिल्म आथिया और सूरज के करियर को एक सही दिशा देने के लिए बनाई गयी है।
लंबे समय तक टिके रहेंगे आथिया-सूरज
आथिया और सूरज पंचोली लंबे समय तक टिके रहेंगे बॉलिवुड में ऐसा सलमान खान आशा करते हैं।
हीरो के दो गाने गाने वाले थे सलमान
सलमान खान ने कहा वो हीरो के दो गाने गाने वाले थे। लेकिन दूसरा गाना वो नहीं गा पाए इसलिए उसे हटा दिया गया।
हीरो के टाइटल ट्रैक के लिए बहुत मेहनत की
सलमान खान ने कहा हीरो के टाइटल ट्रैक के लिए सलमान को बहुत मेहनत करनी पड़ी। ज्यादा टेक नहीं लिये।
आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली का रोमांस
हीरो फिल्म में आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली का जमकर रोमांस दिखाया गया है।
सूरज पंचोली के एक्शन सीक्वेंस
हीरो में सूरज पंचोल के कई एक्शन सीक्वेंस भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications


