BOX OFFICE: 'हेट स्टोरी 3' का वीकेंड धमाल.. 3 दिनों में डबल PROFIT
[बॉक्स ऑफिस] विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। जी हां, फिल्म का कुल बजट है 13 करोड़ का, जबकि फिल्म ने ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को ही 9.72 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वीकेंड तक फिल्म डबल मुनाफा कमा चुकी है।
करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी, जरीन खान और डेजी शाह ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म एक इरोटिक थ्रिलर फिल्म है, जहां आप एक बार फिर दुश्मनी, फरेब के बीच सेक्स गेम देखेंगे। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए हैं और इस साल की चार्टबस्टर में भी शामिल हैं।
PICS: बॉलीवुड के 10 सबसे HOT गाने..
फिल्म को न सिर्फ दर्शक पसंद कर रहे हैं, बल्कि फिल्म को क्रिटिक से भी ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली है। खैर, कम बजट होने की वजह से कोई शक नहीं कि फिल्म सुपरहिट हो चुकी है।
वहीं, यदि फिल्म की Word of mouth अच्छी रही तो फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में आ सकती है। शायद इसी सफलता को देखते हुए निर्देशक विशाल पांड्या ने हेट स्टोरी 4 बनाने का फैसला भी ले लिया है।
यहां देखिए हेट स्टोरी 3 का बॉक्स ऑफिस का हाल-


Click it and Unblock the Notifications















