BOX OFFICE: हेट स्टोरी 3 ने पास कर ली अग्निपरीक्षा....धुंआधार कमाई
[बॉक्स ऑफिस] हेट स्टोरी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। किसी भी फिल्म के सोमवार अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता है। और हेट स्टोरी 3 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ये साफ बता रही है कि फिल्म ने सोमवार की अग्निपरीक्षा पास कर ली है। हेट स्टोरी 3 ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 31.22 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म इस साल की सरप्राइज़ हिट में भी शामिल हो चुकी है। वैसे भी फिल्म का बजट था मात्र 13 करोड़ औऱ इस लिहाज़ से देखा जाए तो फिल्म ओपनिंग वीकेंड में ही बजट से दोगुना कमाई कर चुकी है।
हालांकि हर लिहाज़ से हेट स्टोरी 3 प्रेम रतन धन पायो से बेहतर थी। वो भी तब जबकि दोनों फिल्में लगभग एक ही तरह की थीं। वहीं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी ज़बर्दस्त रहा और हेट स्टोरी के बॉक्स ऑफिस पर फैन्स से भी शानदार रिएक्शन दिए।
फिल्म एक हफ्ते में जिस्म 2 और रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर जाएगी और ये फिल्म के लिए अचीवमेंट से कम नहीं होगा।
जानिए 2015 में और किन फिल्मों ने दिया बॉक्स ऑफिस को सरप्राइज़ -


Click it and Unblock the Notifications













