BOX OFFICE: 'हेट स्टोरी 3'.. ओपनिंग के साथ ही फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर!
[बॉक्स ऑफिस] विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हेट स्टोरी 3' रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। जी हां, फिल्म का कुल बजट है 13 करोड़ का, जबकि फिल्म ने ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को ही 9.72 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है।
करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी, जरीन खान और डेजी शाह ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म एक इरोटिक थ्रिलर फिल्म है, जहां आप एक बार फिर दुश्मनी, फरेब के बीच सेक्स गेम देखेंगे। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए हैं और इस साल की चार्टबस्टर में भी शामिल हैं।
REVIEW: 'हेट स्टोरी 3'.. प्यार, धोखा नहीं.. 'भाईचारे' की कहानी है.. Oppss
फिल्म को न सिर्फ दर्शक पसंद कर रहे हैं, बल्कि फिल्म को क्रिटिक से भी ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली है। खैर, कम बजट होने की वजह से कोई शक नहीं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर ही ब्लॉकबस्टर हो जाएगी।
वहीं, यदि फिल्म की Word of mouth अच्छी रही तो फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि हेट स्टोरी 3 पहले वीकेंड पर 30 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर ले जाएगी, जो कि बेहतरीन है।
बहरहाल, यहां जानते हैं साल 2015 की फिल्मों का हाल..फर्स्ट डे-


Click it and Unblock the Notifications














