सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार के साथ सुपरहिट फिल्में- असली दबंग हैं ये निर्देशक
प्रभुदेवा एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने ना सिर्फ बतौर अभिनेता बल्कि बतौर कोरियोग्राफर और निर्देशक भी खूब सराहना हासिल की है। तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ साथ प्रभुदेवा लगातार हिंदी फिल्मों से भी जुड़े रहे हैं और यहां भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी बेजोड़ डांसिंग स्टाइल हो या धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस, प्रभुदेवा की स्टाइल पॉपुलर रही है।
बतौर निर्देशक प्रभुदेवा के सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार को सुपरहिट फिल्में दी हैं। पिछले साल जहां प्रभुदेवा दबंग 3 के साथ सामने आए थे, वहीं वो सलमान खान की आगामी फिल्म राधे- मोस्ट वांटेड भाई का निर्देशन भी कर रहे हैं। जो कि एक फुल बॉलीवुड एक्शन मसाला होगी।

कोई दो राय नहीं कि प्रभुदेवा की फिल्में पूरी तरह से कमर्शियल होती हैं। और एक खास दर्शक वर्ग इनकी फिल्में खूब एन्जॉय करते हैं। बता दें, प्रभुदेवा को अब तक करियर में दो नेशनल अवार्ड और भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है।
यहां जानें बतौर निर्देशक प्रभुदेवा के बॉक्स ऑफिस (हिंदी) का हाल-


Click it and Unblock the Notifications











