BOX OFFICE: बाहुबली 2 की आंधी में तबाह 'हॉफ गर्लफ्रैंड'.... ठंडी ओपनिंग!
यहां जानें हॉफ गर्लफ्रैंड और हिंदी मीडियम ने बॉकस ऑफिस पर कैसी ओपनिंग दी है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई हैं.. श्रद्धा कपूर- अर्जुन कपूर स्टारर मोहित सूरी की 'हॉफ गर्लफ्रैंड' और इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम'। दोनों फिल्में काफी अलग तरह की हैं.. एक है रोमांटिक मसाला.. तो दूसरी सोशल मैसेज के साथ।
खैर, दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। हिंदी मीडियम का जहां पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ देखा जा रहा है, वहीं हॉफ गर्लफ्रैंड बोरिंग कहानी का शिकार है। लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दोनों बाहुबली 2 की आंधी के सामने भी डगमगाते नजर आए।

स्टारकास्ट की वजह से हॉफ गर्लफ्रैंड ने 25- 30 प्रतिशत की ओपनिंग दी है। जबकि हिंदी मीडियम कम स्क्रीन मिलने की वजह से सिर्फ 10-15 प्रतिशत ओपनिंग ही दे पाई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो हॉफ गर्लफ्रैंड ओपनिंग डे पर 5-6 करोड का कलेक्शन कर पाएगी.. और हिंदी मीडियम 3 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











