#BoxOffice पर चौथे दिन टिकी रह गईं दोनों फिल्में...बाहुबली 2 से ज़्यादा कमाई!
अर्जुन कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड और इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर टिक गई हैं। और दोनों ही फिल्में बाहुबली 2 की आंधी के आगे भी टक्कर ले गई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इस साल बॉलीवुड की दोनों फिल्मों ने मिलकर ही सही बाहुबली 2 से टक्कर ले ही ली। अर्जुन कपूर - श्रद्धा कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड और इरफान खान की हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को भी अच्छे नंबरों से पास हो गई।
सोमवार को हाफ गर्लफ्रेंड ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5.6 करोड़ की कमाई की वहीं हिंदी मीडियम ने भी सोमवार को अपना कब्ज़ा जमाते हुए 3.15 करोड़ की कमाई की।

कुल मिलाकर हिंदी मीडियम का कलेक्शन 15 करोड़ पहुंच चुका है वहीं हाफ गर्लफ्रेंड 37 करोड़ के लगभग कमा चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक दोनों ही फिल्में अपनी लागत निकाल सकती है।
सबसे पॉज़िटिव साइन यही है कि दोनों ही फिल्में बाहुबली 2 के सामने टिक गई हैं और अब दोनों ने कुल मिलाकर सोमवार को बाहुबली 2 से ज़्यादा कमाई कर ली है।
जानिए हाफ गर्लफ्रेंड का बॉक्स ऑफिस का हाल -


Click it and Unblock the Notifications











