बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस पर लग गया BREAK...दो फिल्मों ने मिलकर पटका
हाफ गर्लफ्रेंड और हिदी मीडियम के पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सुबूत है कि दोनों फिल्मों ने मिलकर बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस पर ब्रेक लगा दिया है। जानिए दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस ने काफी समय से बॉलीवुड को परेशान कर रखा था लेकिन अब दो फिल्मों ने मिलकर बाहुबली 2 पर ब्रेक लगा दिया है। बॉलीवुड में बाहुबली के बाद सूखा पड़ गया था।
कोई भी फिल्म बाहुबली 2 की सुनामी के सामने टिक ही नहीं पा रही थी लेकिन अर्जुन कपूर - श्रद्धा कपूर स्टारर हाफ गर्लफ्रेंड और इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं औऱ अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

सोमवार का टेस्ट पास करने के बाद दोनों फिल्मों ने मंगलवार को भी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां मोहित सूरी की हाफ गर्लफ्रेंड बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है वहीं हिंदी मीडियम शानदार Word Of Mouth के बाद लगातार बढ़ रही है।
[#AlsoRead: किस मुंह से ईद मुबारक कहेंगे सलमान खान!]
देखना है कि हफ्ता खत्म होने के बाद दोनों फिल्में कैसा प्रदर्शन करती हैं। हाफ गर्लफ्रेंड जहां युवाओं को खींच रही है वहीं हिंदी मीडियम यूपी, बिहार और हिंदी भाषी प्रदेशों में लोगों की वाहवाही बटोर रही हैंं। जानिए कैसा है दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस REPORT CARD


Click it and Unblock the Notifications











