बाहुबली के सामने BOX OFFICE पर टिक ही गई हाफ गर्लफ्रेंड...दूसरे दिन भी धमाका!
हाफ गर्लफ्रेंड ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। बाहुबली की आंधी में सब उड़े जा रहे थे लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड ने बॉक्स ऑफिस पर टिक कर साबित कर दिया है कि बाहुबली का वक्त खत्म!
मोहित सूरी की हाफ गर्लफ्रेंड, श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर के लिए चैन की सांस लेकर आई है। हालांकि मोहित सूरी ने पहले ही ज़ाहिर कर दिया था कि बाहुबली 2 से उनकी फिल्म को नुकसान पहुंचेगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
चेतन भगत की नॉवेल पर बनी हाफ गर्लफ्रेंड बाहुबली 2 के सामने बॉक्स ऑफिस पर टिक गई है। 10.2 करोड़ की ओपनिंग के बाद, फिल्म ने दूसरे दिन भी 10.6 करोड़ की कमाई कर ली है।

और अब तय हो चुका है कि फिल्म वीकेंड पर शानदार चढ़ाई कर सकती है। अभी तक हर फिल्म बाहुबली की आंधी में उड़ती जा रही थी। सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ अमिताभ बच्चन स्टारर सरकार 3 और यशराज फिल्म्स की मेरी प्यारी बिंदु को।
हाफ गर्लफ्रेंड के साथ इरफान की हिंदी मीडियम भी रिलीज़ हुई थी और माना जा रहा था कि दोनों ही फिल्में बाहुबली के आगे खड़ी नहीं हो पाएंगी।
लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड ने अपने फैन्स को निराश नहीं किया है और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई की तरफ बढ़ रही है। जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल -


Click it and Unblock the Notifications











