..................... Gumraah Box Office Collection Day 1: Aditya Roy Kapur and Mrunal Thakur's film Collection On First day - Hindi Filmibeat

Gumraah Collection Day 1: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने ओपनिंग डे में ठीक ठाक खोला खाता

Gumraah Collection Day 1

Gumraah Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये ऐसा पहली बार है, जब आदित्य रॉय कपूर को डबल रोल में देखा जा सकता है। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म काम करेंगी।

वर्धन केतकर के निर्देशन में बनी 'गुमराह' को फिल्म समीक्षकों से ठीकठाक रिव्यू मिले। वहीं,जनता ने भी पहले दिन की कमाई के साथ इसे हिट या फ्लॉप होने का टैग दे दिया।

दरअसल बात ऐसी है कि, 'गुमराह' फिल्म एक ऐसे वक्त पर रिलीज हुई है, जब थिएटर में 'भोला' और 'दसरा' पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं, होली के मौके पर रिलीज हुई 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर भी लोगों में दीवानगी बनी रही।

इन बड़ी फिल्मों के बीच भी आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही। रमजान और आईपीएल सीजन के बीच मूवी ने पहले दिन 1.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

जिस तरह की गुमराह फिल्म की ओपनिंग हुई है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि वीकेंड पर फिल्म को छुट्टी का भरपूर फायदा मिल सकता है। देखना होगा कि आगे फिल्म क्या कमाल करेंगी और आदित्य का किरदार कितने दर्शकों का दिल जीत लेंगी।

फिल्म में मृणाल ठाकुर इंस्पेक्टर शिवानी माथुर के रोल में हैं। उन्हें एक मर्डर के इनवेस्टिगेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आदित्य रॉय कपूर दो रोल करते दिखेंगे। उनके एक कैरेक्टर का नाम अर्जुन सहगल, तो दूसरे का रॉनी है।

Read more about: gumraah collection day 1
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X