Weekend Box Office: रणवीर सिंह की गली बॉय ने मचाई तबाही, सलमान - अक्षय की फिल्मों को किया पीछे
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 4 दिनों में फिल्म ने कुल 71 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म 19 करोड़ के आंकड़े से ओपन हुई थी। रविवार को फिल्म ने सारे दिनों की कमाई को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की कमाई की है।
ज़ोया अख्तर को इस फिल्म के लिए ढेरों तारीफें मिल रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुराद नाम के एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं जो बस्तियों से उठकर रैप आर्टिस्ट बनने की कोशिश करते हैं। फिल्म असली गली के रैपर, डिवाइन और नैज़ी की ज़िंदगी से प्रेरित है। फिल्म के सारे रैप धूम मचा रहे हैं।

रणवीर ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और फिल्म में उनकी मेहनत दिखाई दी है। उन्होंने फिल्म के अपने सारे रैप खुद ही गाए हैं और फिल्म की इसी बात ने दर्शकों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल फिल्म टिकी रहेगी। 71 करोड़ कमाकर, गली बॉय का बॉक्स ऑफिस इस दशक के टॉप 5० ओपनिंग वीकेंड में शामिल हो चुके हैं।
हालांकि टॉप 50 में एंट्री मारने के लिए फिल्म ने जॉली एलएलबी को लिस्ट से बाहर ही कर दिया। देखिए गली बॉय के अलावा, किन टॉप फिल्मोॆ का आंकड़ा शानदार रहा है -


Click it and Unblock the Notifications