बॉक्स ऑफिस: गली बॉय को मिली सबसे बड़ी वैलेंटाइन ओपनिंग, 40 प्रतिशत से ज़्यादा का मुनाफा
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक दे चुकी है और फिल्म के ओपनिंग आंकड़े तो यही बता रहे हैं कि फिल्म आज धमाका करेगी। वैलेंटाइन डे के कारण फिल्म को लगभग 40 - 42 प्रतिशत मुनाफा मिल चुका है और यही कारण है कि ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 17 - 20 तक की करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
किसी भी लिहाज़ से ये वैलेंटाइन डे की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। हालांकि दिलचस्प ये है कि इससे पहले भी वैलेंटाइन वीक पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने का खिताब, रणवीर सिंह की ही गुंडे के पास है। बात करें गली बॉय की तो ज़ोया अख्तर की ये फिल्म युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है।

फिल्म को शानदार रिव्यू मिल रहे हैं और दर्शकों से मिल रहा वर्ड ऑफ माउथ भी फिल्म के काम आ रहा है। जहां सुबह के शो में फिल्म को अच्छी ऑक्यूपेंसी मिल रही है वहीं शाम तक ये ऑक्यूपेंसी बढ़ कर 55 - 60 प्रतिशत तक जाने के आसार दिखाई दे रहे हैं जो कि फिल्म के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो पिछले 10 सालों में बॉलीवुड में ऐसा कोई बड़ा वैलेंटाइन धमाका नहीं हुआ जो दर्शकों को पसंद भी आए और बॉक्स ऑफिस पर भी टिक जाए। देखिए बॉलीवुड की इस दशक की वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications