गली बॉय बॉक्स ऑफिस : रणवीर - आलिया की जोड़ी करेगी 13 करोड़ की शानदार ओपनिंग, जानिए बाकी आंकड़े

Recommended Video

Gully Boy Box Office Prediction Day 1 : Ranveer Singh | Alia Bhatt | Zoya Akhtar| FilmiBeat

ज़ोया अख्तर की रणवीर सिंह - आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज़ के लिए तैयार है और फिल्म से काफी अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। अभी तक के कयास और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की मानें तो फिल्म लगभग 13 - 15 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की शुरूआत हो चुकी है और फिल्म ने वहां के दर्शकों से खूब सीटियां और तालियां बटोरी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है यहां भी फिल्म धमाकेदार शुरूआत करेगी। बर्लिन में फिल्म देखने के बाद वहां के दर्शकों ने कुबूल किया कि पिछले 20 सालों में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा है।

gully-boy-opening-box-office-prediction-alia-bhatt-ranveer-singh-film-all-set-to-rule

फिल्म की एडवांस बुकिंग की हालत भी फिल्म की सफल ओपनिंग के हित में ही अपना बयाना दे रही है। गली बॉय की एडवांस बुकिंग रविवार को शुरू हुई थी और अब तक फिल्म एडवांस बुकिंग के नाम पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खासतौर से दक्षिण के शहरों में। लगभग 15 - 20 प्रतिशत टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

आज से एडवांस बुकिंग में और तेज़ी आएगी। वहीं दिल्ली मुंबई और पुणे जैसे शहरों में युवाओं की आबादी होने के कारण फिल्म की एडवांस बुकिंग पर साफ असर दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X