Hafta: सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की गली बॉय, 100 करोड़ क्लब से बढ़ी दूरी
रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट के टाईम बुधवार को साथ नहीं दिया। ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय ने इन तीनों स्टार्स की बॉक्स ऑफिस किस्मत को एक बार फिर इंतज़ार करने पर मजबूर कर दिया है। माना जा रहा था कि सात दिन में फिल्म में 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी। लेकिन बुधवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेज़ी से लुढ़क गई।
6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 89 करोड़ की कमाई की है। सातवें दिन फिल्म ने लगभग 5 करोड़ की कमाई की है। पहले के ट्रेड आंकड़ों की मानें तो फिल्म को लगभग 10 करोड़ से ऊपर की कमाई करनी थी लेकिन ट्रेड के आंकड़ों में हेर फेर हुई है और 5 करोड़ की कमाई के बाद अब फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतज़ार करना होगा।

माना जा रहा था गुरूवार के शुरूआती शो के साथ ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री ले लेगी। लेकिन अब इसके लिए शुक्रवार या शनिवार तक रूकना होगा।एक तरफ ये ज़ोया अख्तर की पहली 100 करोड़ी फिल्म होगी तो आलिया भट्ट की चौथी 100 करोड़ी फिल्म होगी। रणवीर सिंह की ये पांचवी 100 करोड़ी फिल्म होगी। लेकिन फिल्म सबसे ज़्यादा धमाका लाएगी डेब्यू एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के जीवन में।
बॉलीवुड में केवल एक ही एक्टर है जिसने अपने डेब्यू के साथ 100 करोड़ी क्लब का खाता खोला है। और वो हैं असिन, जिनकी फिल्म गजिनी ने 100 करोड़ क्लब का ट्रेंड शुरू किया था। इसके अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी पहले ऐसे एक्टर होंगे जिन्होंने अपने डेब्यू के साथ 100 करोड़ी फिल्म दी हो।


Click it and Unblock the Notifications