BOX OFFICE: रणवीर सिंह की 'गली बॉय'- धमाकेदार ओपनिंग- जानें पहले दिन का कलेक्शन

Recommended Video

Gully Boy First Day Box Office Collection: Ranveer Singh | Alia Bhatt | FilmiBeat

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली बॉय' देशभर में रिलीज हो चुकी है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई की बस्ती में रह रहे एक लड़के 'मुराद' की कहानी है। मुराद से गली बॉय तक का सफर इस तरह दिखाया गया है, जो आपको अंदर तक हिला कर रख देगी। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर भी देखने को मिला।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। बता दें, गली बॉय ने शुक्रवार यानि की ओपनिंग डे पर 18.70 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का गजब फायदा मिलने वाला है। लिहाजा, शनिवार, रविवार को फिल्म इससे दुगुनी कमाई कर सकती है।

Gully Boy

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पूरे महीने धमाकेदार कमाई करने वाली है। फिल्म के पास कमाने के लिए समय भी है। गली बॉय भारत में लगभग 3000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। वहीं, अगले शुक्रवार गली बॉय के सामने सिर्फ 'टोटल धमाल' रिलीज हो रही है.. जो कि बिल्कुल ही अलग अंदाज की फिल्म है। टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर गली बॉय को शायद ही टक्कर दे पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X