गली बॉय बॉक्स ऑफिस : तीसरे दिन 45 प्रतिशत बढ़ी रणवीर सिंह की कमाई, 50 करोड़ पार कलेक्शन
ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है। तीसरे दिन यानि कि शनिवार को फिल्म ने 18 करोड़ की कमाई की है। और तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 50 करोड़ पहुंच चुकी है। गुरूवार यानि कि वैलेंटाइन डे को इस फिल्म ने 19.7 यानि कि लगभग 20 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 13 करोड़ कमाए।
दूसरे दिन फिल्म के 35 प्रतिशत नीचे गिरने से फैन्स और ट्रेड दोनों परेशान थे। लेकिन शनिवार को फिल्म ने वापस 45 प्रतिशत की उछाल मारा है। वहीं शहरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी शानदार थी। तीन दिन में फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है। अब देखना है कि रविवार यानि कि चौथे दिन, फिल्म अपना बजट निकाल पाती है या नहीं।

गली बॉय, दो रैपर - डिवाइन और नैज़ी की कहानी है। फिल्म में ये किरदार हैं - मुराद यानि कि रणवीर सिंह और एमसी शेर यानि कि सिद्धांत चतुर्वेदी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ही भर भर कर प्यार दे रहे हैं। वहीं ओवरसीज़ में भी फिल्म धीरे धीरे अपनी पकड़ बना रही है। अब देखना ये है कि फिल्म कैसे और कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications