बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ गई ये छोटी गुजराती मूवी, बनी सबसे बड़ी सरप्राइज हिट! बॉलीवुड को भी किया फेल!

Lalo Krishna Sada Sahayate box office collection

Gujarati highest grossing film 2025: साल 2025 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई सरप्राइज लेकर आया। इस साल बड़ी फिल्मों के साथ-साथ कई ऐसी छोटी फिल्में भी रिलीज हुईं, जिन्होंने सबको चौंका दिया। खासतौर पर 'सैयारा' (Saiyaara) जैसी फिल्मों ने जबरदस्त कमाई कर दिखाई कि दर्शक अब सिर्फ स्टारकास्ट नहीं, बल्कि कंटेंट को प्रायोरिटी दे रहे हैं।

इसी साल 'महावतार नरसिंह' (Mahavatar Narasimha) जैसी एनिमेटेड फिल्म ने भी साबित कर दिया कि भारत में एनीमेशन सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल है।

लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज लेकर आई एक गुजराती फिल्म- 'लालो कृष्ण सदा सहायते' (Lalo Krishna Sada Sahayate)। यह फिल्म धीरे-धीरे इतनी बड़ी हिट साबित हुई कि उसने पूरे देश के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

बड़ी फिल्मों के बीच चली छोटी फिल्म

जब थिएटरों में 'हक', 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'बाहुबली: द एपिक' जैसी बड़ी फिल्में चल रही थीं, तब बीच में इस छोटी सी गुजराती फिल्म ने सबका ध्यान खींच लिया। खास बात यह है कि फिल्म का बजट सिर्फ 50 लाख रुपये था, लेकिन इसकी कमाई करोड़ों में पहुंच गई।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई

शुरुआत में फिल्म का परफॉर्मेंस बहुत नॉर्मल रहा। पहले हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 21 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते में थोड़ी बढ़त मिली और कलेक्शन 24 लाख रुपये हुआ। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 43 लाख रुपये कमाए।

आमतौर पर इतनी कमाई के बाद फिल्में थिएटर से उतर जाती हैं, लेकिन चौथे हफ्ते में 'लालो कृष्ण सदा सहायते' ने जैसे नया जीवन पा लिया। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 10.32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

पांचवे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई

पांचवें हफ्ते में भी इस फिल्म का जादू जारी रहा। शुक्रवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये और रविवार को तो इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7.1 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर 31 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 27.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गई- जो किसी गुजराती फिल्म के लिए रिकॉर्ड है।

'लालो कृष्ण सदा सहायते' अब गुजराती सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने कई बड़ी हिंदी और साउथ फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

फिल्म की कहानी

यह एक भक्तिमय (Devotional) फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अंकित साखिया (Ankit Sakhiya) ने किया है। फिल्म में करण जोशी, रीवा राख, और श्रुहद गोस्वामी लीड रोल में नजर आए हैं। कहानी एक रिक्शा चलाने वाले की है जो एक फार्महाउस में फंस जाता है और वहां उसे अपने अतीत के डरावने सचों से सामना करना पड़ता है। इसी दौरान उसे भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन होते हैं, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X