..................... GUARDIANS OF THE GALAXY VOLUME 3 Week 1 Box Office Collection: fails to reach even half of The Kerala Story, a hit worldwide - Hindi Filmibeat

Guardians of the Galaxy Vol 3 Week 1 Box Office: 'द केरल स्टोरी' की आधी कमाई भी नहीं कर पाई ये हॉलीवुड फिल्म

guardians-of-the-galaxy-vol-3-week-1-box-office-collection-fails-to-reach-half-of-the-kerala-story

Guardians of the Galaxy Volume 3 Week 1 Box Office Collection: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' को दुनियाभर के दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ग्लोबल स्तर पर 300 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि भारत में फिल्म काफी धीमी गति में बढ़ रही है।

भारत में कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 44 करोड़ रुपये (gross) का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन - 8.41 करोड़, दूसरे दिन - 9.85 करोड़, तीसरे दिन - 11.74 करोड़, चौथे दिन - 3.88 करोड़, पांचवे दिन - 3.61 करोड़, छठे दिन - 3.41 करोड़ और सातवें दिन - 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

द केरल स्टोरी ने पछाड़ा

बता दें, ये ग्रॉस नंबर्स हैं। नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 37 करोड़ की कमाई की है। जो कि इसी के साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' की आधी भी नहीं है। अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' ने पहले हफ्ते में 81.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

नहीं बना पाई मजबूत पकड़

वहीं, वीकेंड पर 'द केरल स्टोरी' के कलेक्शन में भारी बढ़त दिखने वाली है। मार्वल स्टूडियोज की गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ नहीं बना पाई है।

हालांकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सुपरहिट पारी खेल रही है। गार्डियंस ऑफ़ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 में क्रिस प्रैट, ज़ो सलदाना, डेव बॉतिस्ता, करेन गिलान, पोम क्लेमेंटिएफ़, सीन गुन, ब्रैडली कूपर और विन डीजल शामिल हैं।

Read more about: the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X