Box Office पर औंधे मुंह गिरी फिल्म.. करोड़ों का नुकसान.. अब नहीं बनेंगे 'हीरो'!
गोविंदा स्टारर फिल्म आ गया हीरो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही है। यहां जानें 2017 में रिलीज फ्लॉप फिल्में।
कभी बॉलीवुड में हीरो नंबर वन रहे गोविंदा अब 'हीरो' नहीं रहे.. यह एक सच्चाई है। हाल ही में रिलीज गोविंदा की लेटेस्ट फिल्म 'आ गया हीरो' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। फिल्म ने पहले दिन मात्र 25 लाख का कलेक्शन किया.. जिसके बाद फिल्म को फ्लॉप मान लिया गया और फिल्म के शो कम कर दिये गए।
बता दें, काफी मुश्किलों के बाद गोविंदा को इस फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स मिले थे। फिल्म काफी समय से टलते टलते अब रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी।

लगभग 22 करोड़ के बजट पर तैयार गोविंदा की इस फिल्म ने दो दिनों में 50 लाख का कलेक्शन किया है। उसके बाद का आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। लेकिन कोई शक नहीं कि 2017 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में यह शामिल हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications