गुड न्यूज़ बॉक्स ऑफिस - दूसरे दिन अक्षय कुमार - करीना कपूर ने लगाई ज़बरदस्त छलांग
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह और कियारा आडवाणी स्टारर गुड न्यूज़ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां फिल्म ने शुक्रवार को 17 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं शनिवार को फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई की है।
कुल मिलाकर दो दिन में फिल्म 39 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं ओवरसीज़ में फिल्म ने कुल 15 करोड़ की कमाई की है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 46 करोड़ है।

शनिवार को गुड न्यूज़ ने कुल 42 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। फिल्म एक हल्की फुल्की कॉमेडी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं फिल्म पारिवारिक कॉमेडी है इसलिए लोगों का न्यू ईयर अच्छा जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने ओवरसीज़ में 7.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने कुल 31.5 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। यहां जानिए इस साल की टॉप ऑक्यूपेंसी -


Click it and Unblock the Notifications