Good Newwz Box Office: अक्षय की 'गुड न्यूज' का मचा तहलका, नए साल में छप्पर फाड़ कमाई
नए साल की शुरुआत के साथ अक्षय कुमार की साल की आखिरी फिल्म को भी कमाई के मामले में रफ्तार मिल गई है। अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की गुड न्यूज बीते वीक रिलीज हुई।
क्रिसमस पर रिलीज हुई अक्षय की इस फिल्म को नए साल का पूरी तरह से फायदा मिला है। खासकर क्रिसमस वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने इसके आगे के रास्ते खोल दिए हैं।

फिल्म की रिलीज को फिलहाल पांच दिन पूरे हो गए हैं। इन पांच दिनों में गुड न्यूज ने तगड़ी कमाई अपने नाम कर ली है। कॅामेडी और इमोशन से लकदक ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। चलिए जानते हैं कि पांच दिन का इसका कलेक्शन कितना धमाकेदार रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











