Good Newwz Box Office Collection: अक्षय कुमार की बंपर कमाई, 200 करोड़ का तगड़ा रिकॅार्ड !
साल 2020 में अक्षय कुमार की गुड न्यूज कमाई के लिहाज से सारे रिकॅार्ड तोड़ते हुए दिख रही है। बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज होने के बाद भी गुड न्यूज अपनी झोली लगातार भर रही है।
तानाजी द अनसंग वॅारियर और छपाक की रिलीज और कमाई के बीच अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की इस फिल्म ने खुद को 200 करोड़ की कमाई के करीब पहुंचा दिया है।

रोमांटिक, कॅामेडी और इमोशन से लबरेज ये फिल्म अपनी रिलीज के तीन वीक बाद भी लगातार सिनेमाघर में जमी हुई है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अक्षय कुमार साल 2019 के सबसे कमाऊ और सफल सुपरस्टार रहे हैं। केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 के बाद गुड न्यूज अक्षय के लिए नए साल का बड़ा तोहफा साबित हुई है। यहां देखिए इस फिल्म का पूरा गणित..


Click it and Unblock the Notifications











