गुड न्यूज़ बॉक्स ऑफिस - अक्षय कुमार की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म, टॉप करने से बस 6 करोड़ दूर
अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ धीरे धीरे ही सही, अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है और 5 हफ्तों की कमाई के बाद 204 करोड़ कमाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। ये अक्षय कुमार के करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर है।
इससे पहले अक्षय कुमार की केवल 2 फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं - वेलकम और राउडी राठौर। गुड न्यूज़ अक्षय कुमार की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

वहीं अगर कमाई की बात की जाए तो वर्ल्डवाइड करोड़ कमाकर फिल्म अक्षय कुमार की फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। लेकिन अगर भारत की कमाई की बात करें तो गुड न्यूज़ अक्षय कुमार की टॉप फिल्म बनने से केवल 6 करोड़ दूर है।
फिलहाल 210 करोड़ की कमाई के साथ हाउसफुल 4 अक्षय कुमार की टॉप फिल्म है। हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गुड न्यूज़, हाउसफुल 4 को कब का पछाड़ चुकी है।
यहां देखिए अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











