बॉक्स ऑफिस पर 2017 की पहली 200 करोड़ी फिल्म....गोलमाल अगेन का स्वागत करिए!
Recommended Video

गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर आखिरकार 200 करोड़ का धमाका कर चुकी है। इस वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब फिल्म ने आखिरकार 2017 की पहली 200 करोड़ी फिल्म होने का तमगा हासिल कर लिया है।
वहीं माना जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ तो कमा ही लेगी। इतना ही नहीं, फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड धराशाई कर दिए हैं।

इस साल बॉक्स ऑफिस पर हर सुपरस्टार का प्रदर्शन औसत रहा है। शुरूआत हुई शाहरूख खान की रईस से, फिर ऋतिक रोशन की काबिल, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी हो या टॉयलेट एक प्रेम कथा, सलमान खान की ट्यूबलाइट।
कुल मिलाकर अगर किसी ने इज़्जत बचाई वो थे वरूण धवन। जिनकी बदरीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 जो अपनी फिल्मों के साथ सुपरहिट हुए और 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाए।
हालांकि माना जा रहा था कि वरूण धवन की जुड़वा 2 भी 200 करोड़ कमाकर साल की पहली ब्लॉकबस्टर बन सकती है मगर ऐसा हुआ नहीं।
वैसे मिलिए बॉलीवुड के ग्लोबल 200 करोड़ क्लब से


Click it and Unblock the Notifications












