BOX OFFICE: 'गोलमाल अगेन'.. एक हफ्ता पूरा.. 200 करोड़ी ब्लॉकबस्टर
Recommended Video

रोहित शेट्टी के गोलमाल अगेन को आखिरकार रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। लेकिन फिल्म का तूफान तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 7 दिनों में ही फिल्म ने 137 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इस तरह यह साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म काफी दमदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार दे दिया गया है। खास बात है कि सिंगल स्क्रीन के साथ साथ फिल्म मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को भी पसंद आ रही है।

गोलमाल अगेन ने सातवें दिन.. यानि की गुरुवार को लगभग 11 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 138 करोड़ का हो चुका है। बता दें, फिल्म को ब्लॉकबस्टर भी करार दे दिया गया है।
यहां जानें गोलमाल अगेन का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications