दो हफ्ते.. ताबड़तोड़ कमाई.. अजय देवगन की पहली फिल्म.. 200 करोड़ की रेस जारी
इसके साथ ही ये फिल्म अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में तो शामिल हो चुकी है वहीं अब अजय ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही ये फिल्म अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
[LEAKED: दिसंबर में होना है धमाका लेकिन अब एक और डीटेल हो गई वायरल!]
हालांकि अब भी अजय देवगन 200, 300, 400 और 500 करोड़ कमाई करने वाले स्टार्स से काफी पीछे हैं लेकिन आंकड़ों की मानें तो गोलमाल अगेन जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अजय देवगन की अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सिंघम रिटर्न्स थी। जिसका रिकॉर्ड गोलमाल अगेन ने तोड़ दिया है।

वहीं 'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली अजय की 7वीं और सबसे तेज फिल्म है। आगे जानें अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में जो 100 करोड़ के कल्ब में पहुंची हैं। साथ ही जानें सिंघम रिटर्न्स की कमाई जिसका रिकॉर्ड गोलमाल अगेन ने तोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications