9 फिल्मों के साथ अक्षय कुमार की धमाकेदार पारी- BOX OFFICE पर सलमान को टक्कर
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड ने शानदार ओपनिंग दी है। फिल्म की शुरुआत से ही फाइनल है कि यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। बता दें, इसी के साथ 100 करोड़ क्लब में यह अक्षय कुमार की नौंवी फिल्म होगी। 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार दूसरे नंबर पर हैं, जबकि 13 फिल्मों के साथ सलमान खान टॉप पर जगह बनाए हुए हैं।
जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
गोल्ड 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हुई है और फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो यह टॉयलेट एक प्रेम कथा को पीछे कर अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित होगी। गोल्ड को 5 दिनों लंबा वीकेंड मिला है.. उम्मीद है कि फिल्म 5 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

कोई शक नहीं कि पैडमैन के बाद यह अक्षय कुमार का धमाकेदार कमबैक है। 100 करोड़ क्लब में अक्षय सलमान से सिर्फ 5 फिल्में दूर हैं। 2019 तक संभव है कि वह सलमान को कड़ी टक्कर देंगे.. क्योंकि अक्षय हर साल 2 से 3 फिल्म देनें हैं। वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि 2018 में क्या शाहरुख वापस धमाका करेंगे.. या टॉप 3 की लिस्ट से बाहर ही रहेंगे!
बहरहाल, यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications