अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का तहलका- BOX OFFICE पर सलमान खान हुए पीछे
15 अगस्त को अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त ओपनिंग दिखाई है। सारे शोज लगभग हाउसफुल रहे हैं और दोनों ही फिल्मों की वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रही है। बता दें, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो यह बॉक्स ऑफिस के मामले में सबसे ज्यादा कमाने वाला स्वतंत्रता दिवस रहा है।
अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड ने जहां 25.25 करोड़ की ओपनिंग दी है। वहीं, जॉन की सत्यमेव जयते ने 20.52 करोड़ से शुरुआत की है। यानि की दोनों फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर 15 अगस्त 2018 को बॉक्स ऑफिस ने 45.77 करोड़ की कमाई की है। यह धमाकेदार आंकड़ा है।

बता दें, अब तक आजादी के दिन पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है सलमान खान की 'एक था टाईगर', जिसने 32.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन 2018 की स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई देखी जाए तो वह एक था टाईगर से कहीं ज्यादा हो चुकी है। अक्षय कुमार और जॉन की फिल्म ने मिलकर इतिहास बनाया है।
यहां जानें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











