Godfather Box Office Day 1- सलमान खान के साथ मिलकर चिरंजीवी का धमाका, पहले दिन कमाए इतने करोड़!

सलमान खान की एंट्री जब भी किसी फिल्म में होती है तो वो फिल्म काफी शानदार हो जाती है, निश्चित ही फिल्म के कलेक्शन पर इसका असर सीधा पड़ता है। इस वक्त हम बात कर रहे हैं मेगास्टार चिरंजीवी की हालिया रिलीज फिल्म गॉडफादर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया और फिल्म ने अपने पहले दिन ही कमाल का बिजनेस किया है।
जी हां, चिरंजीवी नयनतारा और सलमान खान की इस फिल्म ने अपने पहले दिन 21-23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है लेकिन इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
बता दें कि इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और सलमान खान के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रमोट कर रहे हैँ। इसके अलावा लोगों के मुंह से भी फिल्म की तारीफ सुनाई दे रही है।
लूसिफ़ेर रीमेक को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से सकारात्मक समीक्षा मिल रही है। ऐसा कहा जा सकता है कि फिल्म एक शानदार कमाई के आंकड़े तक पहुंचेगी। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक,
फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई करने का अनुमान लगाया है। हालांकि फिल्म ने कितना पक्का कलेक्शन किया है इसपर संदेह है। इस फिल्म में सलमान खान एक कैमियो रोल है जो कि काफी धांसू है।
फैंस का कहना है कि फिल्म में एंट्री मारकर उन्होने चार चांद लग दिए हैँ। सलमान खान ने बीती रात एक वीडियो पोस्ट करते हुए चिरंजीवी को गॉडफादर की दमदार शुरुआत के लिए मुबारकबाद दी थी। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












