GOAT Box Office Collection- 2 दिन में थलापति विजय की फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई!

goat box office thalapathy vijay

GOAT Box Office Collection Day 2- थलापति विजय की फिल्म GOAT इस वक्त खबरों का हिस्सा है और लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। इस तमिल फिल्म ने 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होकर धमाका कर दिया था।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्मों से सन्यास लेने से पहले थलापति ने अपने फैंस को ये तोहफा दिया है। इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसके बाद इसमें इजाफा हुआ था।

अब चर्चा है कि अपनी रिलीज 2 दिनों बाद इस फिल्म की हालत ठीक है और अब तक फिल्म ने करीब 67 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा इस फिल्म ने थलापति विजय की पिछली फिल्म 'लियो' की तुलना में ज्यादा कमाई नहीं की है।

बता दें कि वर्ल्डवाइड लियो ने दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब इस फिल्म को देखने के लिए फैंस इसलिए पहुंच रहे हैं क्योंकि वो इसको विजय की आखिरी फिल्म मान रहे है।

हिंदी में नहीं रिलीज हुआ ये फिल्म

इस फिल्म को लेकर जो सबसे बड़ी खबर सामने आई थी वो ये है कि फिल्म हिंदी में नहीं रिलीज हुई। एक्सजेन स्टूडियो की डायरेक्टर गुलजार बेगम ने शेयर किया है कि अमेरिका में 500 से ज्यादा और यूके में 200 और यूरोप में 350 से ज्यादा थिएटरों में फिल्म रिलीज की गई है। इसके अलावा अफ्रीका के 18 देशों और कई रीजन्स में रिलीज की गई है। बताया जा रहा है कि GOAT ने वर्ल्डवाइड मंच पर अपना जलवा बिखेर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: goat box office thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X