GOAT BOC Day 5: Thalapathy Vijay की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, चौथे दिन भी तूफान बरकरार

GOAT box office collection day 5: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की हालिया रिलीज फिल्म 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) कमाल दिखा रही है। इस फिल्म को थलपति विजय की आखिरी फिल्मों में से एक माना जा रहा है और इसी वजह से फैंस इस फिल्म को अपना प्यार दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म
'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) (Greatest Of All Time GOAT Earning) भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है क्योंकि इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार को तकरीबन 8.75 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे इस फिल्म की कमाई कुल मिलाकर 145.75 करोड़ रुपये हो गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के शुरुआती आंकड़ों की मानें तो। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन गई है।
चौथे दिन हुई शानदार कमाई
आपको जानकर हैरानी होगी कि GOAT (Greatest Of All Time Collection) ने अपने पहले दिन ही 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि तीसरे और चौथे दिन इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और तीसरे दिन 33.5 करोड़ और चौथे दिन 34 करोड़ रुपये की कमाई की।
GOAT को फ्री रन मिलने की संभावना
सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को तमिल भाषा में GOAT की कुल ऑक्यूपेंसी 41.40% रही। इस फिल्म के पूरे भारत में ऑरिजिनल लैंग्वेज 2300 से भी ज्यादा शोज हुए। हिंदी में 900 से ज्यादा शोज हुए। तेलुगु भाषा में 500 से ज्यादा शोज हुए। इस महीने आसपाास कोई बड़ी रिलीज नहीं होने की वजह से 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) के फ्री रन को फ्री रन मिल सकता है और ये फिल्म कमाई के नए आंकड़ों को छू सकती है।
250 करोड़ का आंकड़ा किया पार
डेडलाइन की मानें तो, इस फिल्म की दुनिया भर में चार दिनों की कमाई तकरीबन 255 करोड़ रुपये है। यह फिल्म कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये के बड़े बजट (Greatest Of All Time Budget) पर बनी है। GOAT में प्रभुदेवा, प्रशांत, अजमल आमिर, स्नेहा और मीनाक्षी चौधरी भी अहम रोल्स में नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म विजय (Thalapathy Vijay In Politics) की आखिरी फिल्म है, जल्द ही वो सिनेमा जगत को अलविदा कहकर राजनीति की तरफ अपना ध्यान देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











