Carry On Jatta 3 Box Office: गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में ली धमाकेदार एंट्री, शानदार रिकॉर्ड

gippy-grewal-starrer-carry-on-jatta-3-crosses-100-crore-first-punjabi-film-to-achieve-this-milestone

Carry On Jatta 3 Box Office collection: पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' ने आज बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली पंजाबी फिल्म होने का रिकॉर्ड बनाया है।

गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा स्टारर, "कॉमेडी के किंग" स्मीप कांग द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 29 जून को भारत में 560 स्क्रीन और 30 से अधिक देशों में 500 स्थानों पर रिलीज़ हुई। फिल्म को इसके हल्के-फुल्के, मजेदार कंटेंट के लिए पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली।

गिप्पी ग्रेवाल ने फैंस को कहा धन्यवाद

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, अभिनेता- निर्माता गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, "हम दुनिया भर से मिलने वाले प्यार और सराहना के लिए बेहद आभारी हैं। मैं दर्शकों का आभारी हूं, ये दर्शक ही हैं जो हमें इतिहास रचने में सक्षम बनाते हैं। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ यह हमें आने वाली फिल्मों के लिए और अधिक मजबूत बनाता है।''

100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

निर्माता रवनीत कौर ग्रेवाल ने कहा, "इस तरह की सफलता हमें अपने उद्योग को और ऊपर उठाने के लिए प्रेरित करती है, यह निश्चित रूप से ऐसी और अच्छी फिल्मों की शुरुआत है और हम इसके लिए तत्पर हैं।"

जहां इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने साल 2012 में 18 करोड़ की कमाई की थी, वहीं 2018 में रिलीज हुई कैरी ऑन जट्टा 2 ने दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ की कमाई की थी। लिहाजा, फिल्म को लेकर रिलीज से पहले भी काफी क्रेज था। इसके बाकी दो पार्ट भी बॉक्स ऑफिस हिट थे। लेकिन कैरी ऑन जट्टा 3 से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X