BOX OFFICE: 'घायल वन्स अगेन'.. ठीक ठाक रही फिल्म की ओपनिंग!
[बॉक्स ऑफिस] सनी देओल की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें घायल वन्स अगेन की ओपनिंग ठीक ठाक ही रही है।
सनी देओल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लिहाजा, सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है। लेकिन मल्टीप्लेक्सेस की बात करें तो फिल्म दर्शकों के लिए तरसती रही।
OUCH.. 'घायल वन्स अगेन' में दिखा सलमान खान का 'किक' स्टंट!
घायल वन्स अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि वीकेंड में यह बढ़कर 10 करोड़ तक जा सकती है। फिल्म की कुल बजट 40 करोड़ की है, 28 करोड़ प्रोडक्शन, जबकि 12 करोड़ प्रमोशन पर खर्च किया गया है।
बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications















