#Prediction: सनी देओल का पंच करेगा बॉक्स ऑफिस को घायल...वन्स अगेन?
[बॉक्स ऑफिस] सनी देओल घायल वन्स अगेन रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर सनी देओल के फैन्स काफी उत्साहित हैं और फिल्म के अच्छे होने की भी संभावनाएं हैं।
सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है। सेंसर बोर्ड चीफ पहलाज़ निहलानी की मानें तो घायल वन्स अगेन सनी देओल की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है।
फिल्म को लेकर कई परेशानियां हुईं हैं लेकिन अब आखिरकार फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार है। घायल वन्स अगेन, सनी देओल की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल है। फिल्म से सनी देओल एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।
[#Kundali: घायल वन्स अगेन का भाव - 30/70]
इससे पहले सनी देओल ने बॉबी देओल और उर्मिला मांतोडकर के साथ दिल्लगी बनाई थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब सनी ने एक बार फिर डायरेक्शन की बागडोर अपने हाथ में संभाली है।
फिल्म में सनी देओल अजय मेहरा का किरदार निभा रहे हैं जो इस बार 4 बच्चों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाले हैं। जानिए क्या होगा फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल -


Click it and Unblock the Notifications


