7 एक्टर, 5 फिल्में... साल 2008 में बॉक्स ऑफिस पर मचा था गदर, साउथ की रीमेक थी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

these 5 movies became the highest grossing films of the year 2008

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2008 बहुत ही जबरदस्त रहा। साथ ऐसे एक्टर्स थे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था। इस लिस्ट में आमिर खान, शाहरुख खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना, ऋतिक रोशन और अनिल कुमार का नाम शामिल है। इन सब ने मिलकर साल 2008 में बॉक्स ऑफिस पर पांच सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्में दे डाली थी।

साल 2008 में आमिर खान पुर बॉक्स ऑफिस पर अकेले सब पर भारी पड़ गए थे। दरअसल साउथ की एक फिल्म के रीमेक के चलते उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसीलिए आज हम आपको साल 2008 की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।

गजनी: आमिर खान की फिल्म गजनी को साल 2008 में रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि यह फिल्म तमिल भाषा की फिल्म की रीमेक बताई जाती है। कुछ खबरों के अनुसार यह साल 2008 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी और इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 232 करोड़ का था।

रब ने बना दी जोड़ी: अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी। यह साल 2008 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और इसने 157 करोड़ की कमाई की थी।

सिंह इज किंग: कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग को भी दर्शकों द्वारा कही प्यार मिला था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बनी थी। जिसने टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 136 करोड़ का किया था।

जोधा अकबर: ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म जोधा अकबर की कहानी से लेकर किरदार तक को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म को मुगल साम्राज्य के मुस्लिम सम्राट अकबर और अकबर की हिंदू राजकुमारी जोधाबाई पर आधारित बनाया गया था। यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और इसने 120 करोड़ का कलेक्शन किया।

रेस: साल 2008 में रिलीज हुई एक्शन क्राईम फिल्म रेस में अनिल कपूर,सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, समीरा रेड्डी और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2008 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। जिसने 106 करोड़ का कलेक्शन किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X