गंगूबाई काठियावाड़ी वर्ल्डवाईड बॉक्स ऑफिस: आलिया भट्ट ने ओवरसीज़ में की शानदार ओपनिंग, जानिए कुल कमाई

आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी ने भारत में जहां शानदार ओपनिंग की है वहीं वर्ल्डवाईड भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई करना शुरू कर दिया है। ओवरसीज़ में फिल्म ने अब तक 10 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाईड दो दिनों में गंगूबाई काठियावाड़ी की कमाई लगभग 38 करोड़ की कमाई कर ली है।

भारत में फिल्म ने उम्मीद से अच्छी ओपनिंग देते हुए शुक्रवार को 10.5 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने शनिवार को दूसरे दिन 13 करोड़ के करीब कमाई करते हुए दो दिनों में भारत में लगभग 24 करोड़ की कमाई की।

gangubai-kathiawadi-worldwide-box-office-collection-alia-bhatt-sanjay-leela-bhansali-film-opens-huge

फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई नाम की एक सेक्स वर्कर के किरदार में हैं जो कमाठीपुरा के लोगों के हक और उनके अस्तित्व की लड़ाई लड़ती है और राजनीति में उतरते हुए धीरे धीरे खुद का एक मज़बूत और प्रभावित करने वाला व्यक्तित्व पेश करती है। फिल्म की रिलीज़ से पहले गंगूबाई के परिवार ने इस पर रोक की मांग की थी। क्योंकि गंगूबाई का परिवार उन्हें एक सेक्स वर्कर के तौर पर दिखाने के कारण नाराज़ था।

रविवार को भी अच्छी कमाई

रविवार को भी अच्छी कमाई

माना जा रहा है कि रविवार को भी गंगूबाई भारत में बेहद अच्छी कमाई करेगी। फिल्म ने दो दिनों में 24 करोड़ की कमाई कर ली है और वीकेंड पर अच्छी ऑक्यूपेंसी को देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि गंगूबाई काठियावाड़ी वीकेंड पर 40 करोड़ से ज़्यादा कमाई करेगी।

भंसाली की सबसे कम कमाई

भंसाली की सबसे कम कमाई

हालांकि, पिछले कुछ सालों की कमाई के लिहाज़ से संजय लीला भंसाली की सबसे छोटी ओपनिंग होगी। लेकिन उनके पूरे करियर को देखा जाए तो गंगूबाई की आने वाली वीकेंड संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों का लाईफटाईम कलेक्शन पार कर जाएगी। हालांकि, अगर आज के ज़माने के हिसाब उन फिल्मों की कमाई का हिसाब लगाया जाए तो गंगूबाई काफी पीछे दिखती है।

नहीं टूटा आलिया का रिकॉर्ड

नहीं टूटा आलिया का रिकॉर्ड

वहीं गंगूबाई के साथ आलिया भट्ट भी अपने ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग रही है कलंक जिसने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की ओपनिंग की थी। लेकिन दिलचस्प ये है कि कलंक, शानदार के बाद आलिया भट्ट के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप रही है।

महिला केंद्रित फिल्म

महिला केंद्रित फिल्म

अगर महिला केंद्रित फिल्म की बात करें तो गंगूबाई ने आलिया भट्ट की दोनों फिल्में राज़ी और डियर ज़िंदगी से अच्छी ओपनिंग दी है। राज़ी ने जहां केवल 7 करोड़ की ओपनिंग दी थी वहीं डियर ज़िंदगी ने 8 करोड़ की ओपनिंग दी थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल थीं।

180 करोड़ का बजट

180 करोड़ का बजट

गंगूबाई काठियावाड़ी 180 करोड़ के बजट पर बनी एक भव्य फिल्म है। हालांकि, फिल्म के बजट की पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है। कहीं कहीं फिल्म का बजट 120 करोड़ बताया जा रहा है। लेकिन फिलहाल अगर फिल्म का बजट 180 करोड़ माना जाए तो फिल्म को हिट साबित होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 200 करोड़ की कमाई करनी होगी।

महंगी है आलिया की फीस

महंगी है आलिया की फीस

इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने 20 करोड़ रूपये की फीस चार्ज की है। इस फिल्म से पहले, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली के लिए सलमान खान के साथ इंशाल्लाह नाम की फिल्म करने वाली थीं। लेकिन सलमान खान ने वो फिल्म छोड़ दी जिसके बाद भंसाली ने आलिया की मिली हुई डेट्स पर उनके साथ गंगूबाई बना ली। आलिया का नया अवतार फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X