गंगूबाई काठियावाड़ी वीकेंड बॉक्स ऑफिस- आलिया भट्ट की फिल्म ने रविवार को मचाया तहलका, जानें 3 दिनों का कलेक्शन

आलिया भट्ट अभिनीत संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। कई थियेटर्स के बाहर लगे हाउसफुल के बोर्ड फिल्म को लेकर लोगों के बीच जगे क्रेज को बयां कर रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। और अब जब यह रिलीज हुई है तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है।

फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानि की रविवार को 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसी के साथ और अब तक फिल्म की कुल कमाई 39.12 करोड़ पहुंच चुकी है। फिल्म ने शनिवार और रविवार को 30 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दिखाया है।

gangubai-kathiawadi-weekend-box-office-collection

बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' खासकर महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में सोमवार से 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी और नाइट शो होंगे जो न केवल गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है।

इसके अलावा पांचवे दिन (मंगलवार) को भी फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दिख सकती है क्योंकि मंगलवार को देश में कई जगहों पर महाशिवरात्रि का अवकाश है।

ओवरसीज में कमाई

ओवरसीज में कमाई

संजय लीला भंसाली की फिल्म ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया, यूएस, यूके, न्यूजीलैंड और कनाडा में अच्छा कलेक्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने तीन दिनों में 1.40 करोड़ और यूएस में 2.25 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

शानदार पहला हफ्ता

शानदार पहला हफ्ता

फिलहाल गंगूबाई काठियावाड़ी से पहले हफ्ते में करीब 65 करोड़ तक के बिजनेस की उम्मीद है। हालांकि, सोमवार की कमाई देखकर ही आगे अंदाजा लगाया जा सकता है।दक्षिण में भी इस हफ्ते बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं इसलिए उन क्षेत्रों पर गंगूबाई की कमाई पर थोड़ा असर पड़ता है।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन खर्चा 150 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोशन में 15 करोड़ और पोस्टपोन होने की वजह से 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमें से अच्छा खासा बजट निर्माता राइट्स बेचकर निकाल चुके हैं।

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को 60 करोड़, डिजिटल राइट्स को 30 करोड़ और ऑडियो राइट्स को 20 करोड़ में बेचे गए हैं। बहरहाल, ड्रिस्ट्रिब्यूटर (पेन इंडिया लिमिटेड) ने फिल्म को 90 करोड़ में खरीदा है.. लिहाजा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए अभी भी कम से कम 110-120 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

आलिया भट्ट की टॉप 6 फिल्मों में शामिल

आलिया भट्ट की टॉप 6 फिल्मों में शामिल

सबसे बड़ी ओपनिंग देने में यह आलिया भट्ट की टॉप 6 फिल्मों में शामिल है। देखना जरूरी है कि बाकी सभी फिल्में कोविड काल के पहले की रिलीज है।

कलंक- 21.60 करोड़
गली बॉय- 19.40 करोड़
शानदार- 13.10 करोड़
2 स्टेट्स- 12.24 करोड़
बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 12.25 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 10.50 करोड़

सोलो रिलीज

सोलो रिलीज

हिंदी फिल्मों की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी सोलो रिलीज हुई है। 'बधाई दो' के बाद सीधे ये फिल्म आई है, लिहाजा मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों जगहों पर इसे दर्शक मिल रहे हैं। अब 4 मार्च में अमिताभ बच्चन की झुंड रिलीज होने वाली है। लिहाजा, गंगूबाई के पास सोलो कमाई के लिए 5 दिनों का समय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X