गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस- आलिया भट्ट की फिल्म ने ली शानदार शुरुआत, यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। लिहाजा फिल्म को देशभर रिलीज भी काफी बड़े स्तर पर किया गया है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली, वहीं आम दर्शक मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ हो रही है।

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने 10.50 करोड़ तक की शानदार ओपनिंग कलेक्शन दी है। फिल्म ने 12-15 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दिखाई है। वीकेंड पर यह आंकड़ा तेजी से बढने की उम्मीद है। फिल्म महाराष्ट्र और गुजरात में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

gangubai-kathiawadi-movie-day-1-box-office-collection

खासकर मुंबई सर्किट में गंगूबाई के पहले दिन का कलेक्शन 83 या उससे अधिक माना जा रहा है जो कि एक बड़ी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण में इस हफ्ते बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं इसलिए उन क्षेत्रों पर गंगूबाई की कमाई पर थोड़ा असर पड़ता है।

अच्छी ओपनिंग

अच्छी ओपनिंग

यह फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत है। यह महिला केंद्रित फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है। इस फिल्म से माना जा सकता है कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं, जो बिना किसी मेल स्टार, सिर्फ अपने सिर्फ अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दे सकती हैं।

ओवरसीज कलेक्शन

ओवरसीज कलेक्शन

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है। खासकर यूएस और यूके में अच्छे वीकेंड की उम्मीद है। बता दें, संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्मों ने ओवरसीज में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है।

पहला वीकेंड

पहला वीकेंड

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 37-40 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है, जो कि एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। इसके बाद फिल्म के पास कमाने के लिए एक हफ्ते का समय होगा। 4 मार्च में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' रिलीज होने वाली है। जिससे गंगूबाई के स्क्रीन में काफी कमी आएगी।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन खर्चा 150 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोशन में 15 करोड़ और पोस्टपोन होने की वजह से 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमें से अच्छा खासा बजट निर्माता राइट्स बेचकर निकाल चुके हैं।

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को 60 करोड़, डिजिटल राइट्स को 30 करोड़ और ऑडियो राइट्स को 20 करोड़ में बेचे गए हैं। बहरहाल, ड्रिस्ट्रिब्यूटर (पेन इंडिया लिमिटेड) ने फिल्म को 90 करोड़ में खरीदा है.. लिहाजा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए अभी भी कम से कम 110-120 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

सोलो रिलीज

सोलो रिलीज

हिंदी फिल्मों की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी सोलो रिलीज हुई है। 'बधाई दो' के बाद सीधे ये फिल्म आई है, लिहाजा मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों जगहों पर इसे दर्शक मिल रहे हैं। उत्तर भारत में इस वीकेंड फिल्म को अच्छी ऑक्यूपेंसी मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X