गंगूबाई काठियावाड़ी DAY 6 बॉक्स ऑफिस: आलिया भट्ट की फिल्म ने पास किया बुधवार का टेस्ट, कर रही है दमदार कमाई

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' थियेटर्स में अच्छी दौड़ लगा रही है। रिलीज के 6 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि अब मुंबई में सिनेमाघरों को सरकार की तरफ से 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खोलने की अनुमति मिल चुकी है। जिसका प्रभाव गंगूबाई और आने वाली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर जरूर देखने को मिलेगा।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो, गंगूबाई काठियावाड़ी ने बुधवार यानि की 2 मार्च को 6.21 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की कुल कमाई 63.53 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

gangubai-kathiawadi-day-6-box-office-collection

फिल्म की पकड़ फिलहाल शानदार है। ये आंकड़े तब हैं जबकि कई शहरों में अभी भी सिनेमाघर पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ नहीं खुले हैं। वहीं कई जगहों पर रात के शोज भी नहीं चल रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' खासकर महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का पहला हफ्ता 70 करोड़ के आस पास खत्म होने वाला है।

वलिमै से हुई थी क्लैश

वलिमै से हुई थी क्लैश

गंगूबाई काठियावाड़ी से एक दिन पहले रिलीज हुई थी साउथ की फिल्म वलिमै.. जिसने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने सिर्फ तमिलनाडु में ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 165 करोड़ तक पहुंच चुका है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, गंगूबाई काठियावाड़ी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ के लगभग का रहा है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 25 करोड़ के आसपास की कमाई की है। खासकर यूएस, यूके और न्यूजीलैंड में फिल्म में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अमिताभ बच्चन की झुंड रिलीज को तैयार

अमिताभ बच्चन की झुंड रिलीज को तैयार

इस शुक्रवार अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसके आने से जाहिर तौर पर गंगूबाई बॉक्स ऑफिस पर प्रभावित होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को 1500 स्क्रीन तक पर रिलीज किया जाएगा।

100 करोड़ पार

100 करोड़ पार

ट्रेड पंडितों की मानें तो गंगूबाई काठियावाड़ी आराम से 100 करोड़ क्लब होगी। हालांकि फिल्म का बजट इतना ज्यादा है कि इसे 'हिट' की श्रेणी में जाने के लिए फिलहाल लंबा रास्ता तय करना है।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन खर्चा 150 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोशन में 15 करोड़ और पोस्टपोन होने की वजह से 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमें से अच्छा खासा बजट निर्माता राइट्स बेचकर निकाल चुके हैं।

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को 60 करोड़, डिजिटल राइट्स को 30 करोड़ और ऑडियो राइट्स को 20 करोड़ में बेचे गए हैं। बहरहाल, ड्रिस्ट्रिब्यूटर (पेन इंडिया लिमिटेड) ने फिल्म को 90 करोड़ में खरीदा है.. लिहाजा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए अभी भी कम से कम 110-120 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X