गंगूबाई काठियावाड़ी DAY 1 ऑक्यूपेंसी: वलिमै के तूफान के बीच, आलिया भट्ट की फिल्म ने ली अच्छी ओपनिंग

सिनेमाघरों में एक बार फिर से नई फिल्मों की धूम मची है। लॉकडाउन के दौरान महीनों तक सूखा रहने के बाद अब एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते 24 फरवरी को आई है साउथ की चर्चित फिल्म 'वलिमै', जो हिंदी में भी रिलीज हुई है। और 25 फरवरी को रिलीज हुई है आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित 'गंगूबाई काठियावाड़ी'।

एक ओर जहां वलिमै ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत ली है। फिल्म देशभर में लगभग 3000 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।

gangubai-kathiawadi-day-1-occupancy-alia-bhatt-takes-a-good-start-at-box-office

खासकर मुंबई और गुजरात में फिल्म से बंपर बिजनेस की उम्मीद जा रही है। ओपनिंग की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी ने मुंबई सर्किट में अच्छी शुरुआत के साथ 20-25% का अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई में कई जगहों पर इसने रणवीर सिंह स्टारर 83 से बेहतर ओपनिंग ली है।

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र और गुजरात में लॉकडाउन के बाद से फिल्मों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि उस वक्त वहां थियेटर्स 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से ही खुले थे। सूर्यवंशी और पुष्पा (हिंदी) दोनों फिल्मों ने इन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया था।

फिल्म की ओपनिंग

फिल्म की ओपनिंग

'गंगूबाई काठियावाड़ी' भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, फिल्म के लिए पहला वीकेंड काफी मायने रखता है।फिल्म के लिए एक अच्छी शुरुआत दो अंकों की शुरुआत होती। लेकिन ट्रेंड पंडितों के अनुसार, फिल्म 7-9 करोड़ तक का ओपनिंग कलेक्शन दे सकती है। जिसका मतलब होगा कि शनिवार और रविवार को यह आराम से दोहरे अंकों में कमाई करेगी।

इन क्षेत्रों में दिख रहा है अच्छा प्रदर्शन

इन क्षेत्रों में दिख रहा है अच्छा प्रदर्शन

एडवांस रिपोर्ट और सुबह की ऑक्यूपेंसी के अनुसार संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने मुंबई में 20-25 प्रतिशत, दिल्ली में 15-17 प्रतिशत, अहमदाबाद में 8-9 प्रतिशत तक की शुरुआत दिखाई है।

पहला वीकेंड

पहला वीकेंड

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 37-40 करोड़ तक का आंकड़ा छू सकती है, जो कि एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। इसके बाद फिल्म के पास कमाने के लिए एक हफ्ते का समय होगा। 4 मार्च में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'झुंड' रिलीज होने वाली है। जिससे गंगूबाई के स्क्रीन में काफी कमी आएगी।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन खर्चा 150 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोशन में 15 करोड़ और पोस्टपोन होने की वजह से 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमें से अच्छा खासा बजट निर्माता राइट्स बेचकर निकाल चुके हैं।

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

रिलीज से पहले 110 करोड़ की कमाई

फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को 60 करोड़, डिजिटल राइट्स को 30 करोड़ और ऑडियो राइट्स को 20 करोड़ में बेचे गए हैं। बहरहाल, ड्रिस्ट्रिब्यूटर (पेन इंडिया लिमिटेड) ने फिल्म को 90 करोड़ में खरीदा है.. लिहाजा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए अभी भी कम से कम 110-120 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

सोलो रिलीज

सोलो रिलीज

हिंदी फिल्मों की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी सोलो रिलीज हुई है। 'बधाई दो' के बाद सीधे ये फिल्म आई है, लिहाजा मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों जगहों पर इसे दर्शक मिलने की संभावना है। उत्तर भारत में इस वीकेंड फिल्म को अच्छी ऑक्यूपेंसी मिल सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X