Box Office:'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिर्फ इतनी कमाई, आलिया भट्ट की 12 फिल्मों की ओपनिंग- बॉक्स ऑफिस
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की बॉक्स ऑफिस से काफी उम्मीद की जा रही है। हालांकि पहले दिन गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की है। लेकिन जिस तरह की उम्मीद गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर और शोर देखा गया उस हिसाब से आलिया भट्ट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली फिल्मों के लिहाज से पीछे नजर आ रही है।
ट्रेलर में जितनी शानदार आलिया भट्ट दिखाई दे रही हैं, गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर प्रभाव उससे कम नजर आ रहा है।बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट अनुसार पहले दिन संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और अजय देवगन की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने 9 से 10 करोड़ के बीच की कमाई की है।

यहां तक आलिया भट्ट की असफल फिल्म कलंक ने भी पहले वीकेंड पर काफी अधिक कमाई की थी। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर जाकर यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वैसे उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर गंगूबाई काठियावाड़ी की बॉक्स ऑफिस में रफ्तार आ सकती है। फिलहाल चलिए आपको दिखाते हैं आलिया भट्ट की अभी तक की सभी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई। आलिया भट्ट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड।

कलंक बॉक्स ऑफिस
साल 2019 में आलिया भट्ट की कलंक सिनेमाघर में रिलीज हुई 150 करोड़ से अधिक खर्च के साथ बनी कलंक फिल्म ने ओपनिंग दिन पर 21.60 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर कलंक की कुल कमाई 80.35 करोड़ के करीब की रही है।

गली बाॅय बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जबरदस्त फिल्म गली बाॅय साल 2019 में रिलीज हुई। ओपनिंग दिन पर गली बॉय की कमाई 19.40 करोड़ की रही। बॉक्स ऑफिस पर गली बॉय ने हिट होते हुए 140 करोड़ के करीब की कमाई की। फिल्म के गाने और रैपर की कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

राजी फिल्म बॉक्स ऑफिस
साल 2018 में आलिया भट्ट, विकी कौशल की राजी फिल्म रिलीज हुई। खुफिया जासूस की भूमिका में आलिया भट्ट के कमाल के प्रदर्शन को सराहा गया। ओपनिंग दिन पर राजी की कमाई 7.53 करोड़ के करीब की रही। बॉक्स ऑफिस पर राजी का कुल कलेक्शन 123 करोड़ के साथ फिल्म सुपरहिट हुई।

बॉक्स ऑफिस पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया
साल 2017 में आलिया भट्ट और वरुण धवन की रोमांटिक फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी सुपरहिट हुई। ओपनिंग दिन पर इस फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया की कुल कमाई 116 करोड़ की रही।

डियर जिंदगी बॉक्स ऑफिस
शाहरुख खान के कैमियो के साथ आलिया भट्ट डियर जिंदगी के साथ पर्दे पर नजर आयीं। साल 2016 में रिलीज हुई डियर जिंदगी का ओपनिंग कलेक्शन 9 करोड़ के करीब का रहा। बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की डियर जिंदगी की कमाई 68 करोड़ के करीब की रही। फिल्म हिट हुई।

उड़ता पंजाब बॉक्स ऑफिस
साल 2016 में जबरदस्त एक्टिंग के साथ आलिया भट्ट, शाहिद कपूर एक साथ उड़ता पंजाब में दिखाई दिए। उड़ता पंजाब का ओपनिंग डे कलेक्शन 10 करोड़ के करीब का रहा। बॉक्स ऑफिस पर उड़ता पंजाब हिट हुई इस फिल्म की कुल कमाई 60 करोड़ के करीब हुई।

कपूर एंड सन्स और शानदार
कपूर एंड सन्स साल 2016 में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर आलिया भट्ट की इस फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 73 करोड़ के करीब की रही। आलिया की शानदार फ्लॉप हुई। ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 13 करोड़ और बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 43 करोड़ के करीब की रही।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया- 2 स्टेट्स बॉक्स ऑफिस
2014 में आलिया की हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया ने ओपनिंग दिन पर 9 करोड़ और बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ की कमाई के साथ हिट हुई। 2 स्टेट्स फिल्म की ओपनिंग कमाई 12 करोड़ और बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड़ के करीब की रही।

हाईवे और स्टूडेंट ऑफ द ईयर बॉक्स ऑफिस
आलिया भट्ट की हाईवे साल 2014 में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 3 करोड़ और बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ तक पहुंची। डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर साल 2012 में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर इस फिल्म की कमाई 8 करोड़ के करीब और बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ के करीब पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications











