Ganapath VS Yaariyan 2 Box Office: औंधे मुंह गिरी टाइगर की गणपत, यारियां 2 का भी हाल बेहाल, जानें कलेक्शन

Ganapath VS Yaariyan 2 Box Office Collection: इस शुक्रवार दो हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर एक्शन फिल्म 'गणपत', और दिव्या खोसला कुमार स्टारर 'यारियां 2'। दोनों ही फिल्मों से ट्रेड पंडितों को काफी उम्मीद थी, लेकिन बता दें इस मामले में निराशा हाथ लगी है।
गणपत ने दी धीमी ओपनिंग
विकास बहल के निर्देशन में बनी गणपत को समीक्षकों समेत दर्शकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन यानि की शुक्रवार को 2.50 करोड़ की कमाई की है। बता दें, यह टाइगर श्रॉफ की सबसे कम ओपनिंद कलेक्शन देने वाली फिल्म बन चुकी है।
यारियां 2 औंधे मुंह गिरी
वहीं, यारियां ने भी पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार को 60 लाख के लगभग का कलेक्शन दिया है। जाहिर है दर्शकों ने फिल्म पूरी तरह से नकार दिया है। बता दें, यारियां 2 सुपरहिट मलयालम फिल्म 'बैंगलोर डेज' की हिंदी रीमक है।
जवान की ब्लॉकबस्टर पारी अभी भी जारी
वहीं, इन दो फिल्मों के बीच शाहरुख खान की जवान अभी भी थियेटर्स में चल रही है। 43 दिनों में फिल्म ने हिंदी में 480 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1143.59 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। बता दें, भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर जवान ने 640.42 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











