..................... Ganapath becomes biggest flop than Adipurush, made 12 crore at box office, budget 200 crore - Hindi Filmibeat

200 करोड़ के बजट पर बनी इस हिंदी फिल्म ने की सिर्फ 12 करोड़ की कमाई, आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप!

ganapath-becomes-biggest-flop-than-adipurush-made-12-crore-at-box-office-budget-200-crore

Ganapath Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'गणपत' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ओपनिंग के साथ ही दर्शकों ने फिल्म को इतनी बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया कि बॉक्स ऑफिस पर ये एक्शन फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। दशहरा जैसे बड़े मौके पर रिलीज होकर भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई।

इस साल जहां पठान, जवान, गदर 2 जैसी ज्यादातर एक्शन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। टाइगर की फिल्म दर्शकों को खींचने में असफल रही। जिससे यही साबित होता है कि कोई भी फॉर्मूला हर समय काम नहीं करता है।

आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप रही गणपत

विकास बहल के निर्देशन में बनी गणपत भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है। खास बात है कि इस मामले में इस फिल्म ने आदिपुरुष को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने अनुमानित 225 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया था। जी हां, गणपत बॉक्स ऑफिस पर आदिपुरुष से भी बड़ी फ्लॉप रही है।

200 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने महज 12 करोड़ का थियेट्रिकल कलेक्शन किया है। फिल्म अपने प्रोडक्शन कॉस्ट का सिर्फ 6 प्रतिशत ही कमा पाई है।

हाल के सालों में कई बड़ी बजट फिल्में बनी हैं, जो बुरी तरह असफल रही। प्रभास की आदिपुरुष के साथ राधे श्याम भी इस लिस्ट में है। इसके अलावा अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, रणबीर कपूर-स्टारर शमशेरा, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, कंगना रनौत की धाकड़ और तेजस.. इन फिल्मों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Read more about: ganapath tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X